बरेली: सीबी गंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
थाना सीबी गंज पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में वांछित आरोपी को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार किया। जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के सदस्य किया जहां से जेल भेज दिया गया।