बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के नबीनगर के युवक का पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हुए वीडियो हुआ वायरल
कैंट थाना क्षेत्र के नबीनगर के रहने वाले युवक का पाकिस्तान जिंदाबाद कहते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक्स यूजर हिमांशु पटेल ने मामले की शिकायत बरेली पुलिस से की है। बरेली पुलिस ने तत्काल थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। थाना पुलिस के मामले में छानबीन शुरू कर दी है।