त्योहारों को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। देर रात तक पुलिस सड़कों पर तैनात है ताकि कानून व्यवस्था प्रभावित ना हो। क्षेत्रीय पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी लगाया गया है ताकि जाम की समस्या पैदा ना हो। अफसरों की माने तो शहर से लेकर मुख्य मार्गो तक ड्यूटी पॉइंट तैयार कर पुलिस को लगाया गया है।