हेरहंज: हरैयाटांड़ पेट्रोल पंप के पास बाइक दुर्घटना में मामा भांजा घायल, मामा रेफर
बालूमाथ खेलारी मार्ग पर मुरपा ग्राम अंतर्गत हरैयाटांड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार संध्या 4 बजे हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार मामा भांजा घायल हो गए। जिनकी पहचान रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझासाड़म गांव निवासी जयवीर यादव के पुत्र दिनेश यादव एवं प्रद्युमन सिंह यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव के रूप में हुई।