करनाल: करनाल से असंध के लिए 10 साल बाद शुरू हुई शाम 7:30 बजे की रोडवेज बस सेवा
Karnal, Karnal | Jul 7, 2026 करीब 10 साल बाद करनाल से शाम 7:30 बजे असंध के लिए रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू हुई है। यह सेवा सालवन, दुपेड़ी, मूनक समेत 30 से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत देगी। असंध से वापसी बस शाम 5 बजे करनाल के लिए प्रस्थान करेगी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।