कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के भरैन मुशहरी और चौकिया गांव के 143 विस्थापित परिवार पिछले 10 वर्षों से पश्चिमी तटबंध पर झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। वर्ष 2015 में कमला बलान नदी में घर बहने के बाद लोग तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। सितंबर 2025 में प्रशासन ने तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया, लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिल