ग्वालियर गिर्द: 5 दिन से लापता युवक की मिली सागरताल में लाश, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
सागरताल में बुधवार को पानी पर तैरती एक लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान राजेश बरौलिया 44 वर्ष के रूप में हुई है, जो 5 दिन पूर्व जनकगंज क्षेत्र से लापता हो गए थे जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा संबंधित थाने में दर्ज कराई गई थी।परिवार ने जताई हत्या की आशंका।