खगड़िया: कोठिया के पास ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के कोठिया चौक के समीप बुधवार शाम 4:00 बजे को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत मौत हो गई। जबकि एक घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माथर दियारा गांव के वार्ड 7 निवासी शंभू पासवान के 15 वर्षीय पुत्र ओम कुमार व घायल जीजा गंगौर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई। मृतक