शामली: शामली में कलमा लिखी और विभिन्न देशों के झंडे वाली फुटबाल पर विवाद, डीएम से की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार को जमीयत उलेमा के सदर शामली मौलाना साजिद कासमी की एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई। वीडियो में मौलाना साजिद ने कहा कि शामली जनपद में एक फुटबाल की बिक्री हो रही है, जिसपर कलमा लिखा हुआ है और फुटबाल पर हमारे देश समेत अन्य देशों के राष्ट्रीय ध्वज भी मौजूद है। मौलाना ने बताया कि प्रकरण में डीएम शामली से शिकायत की गई है।