कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में जिले को एच.यू.आर.एल. कंपनी की यूरिया की रैक प्राप्त हुई है। गुरुवार को शाम पांच बजे जिला प्रशासन ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि रैक से कुल 1320 मीट्रिक टन यूरिया जिले को मिली है, जिसमें डबल लॉक केंद्र मुंगावली को 145 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की गई है।