सुसनेर: नलखेड़ा में सफाई मित्र से मारपीट:"आरोपीयो की गिरफ्तार हेतु डग रोड़ पर SDM कार्यालय में दिया ज्ञापन
नलखेड़ा में सफाई मित्र के मारपीट मामले में आज मंगलवार सुबह 11 बजे, सफाई कर्मचारी डग रोड स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहाँ उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अरुण चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो पूरे नगर में 'काम बंद' आंदोलन शुरू किया जाएगा।