नानपारा: नानपारा पेट्रोल पंप पर 95 हजार की हुई चोरी,सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के नानपारा कस्बे में पुराने बस अड्डे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर कंपनी के केबिन से 95 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी कर्मचारियों को करीब तीन घंटे बाद हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगार रही है