बांधवगढ़: बस स्टैंड पर खुले सेफ्टी टैंक में गिरा बैल, घंटों के रेस्क्यू के बाद निकाला गया, कभी भी हो सकता है हादसा
उमरिया बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय के पास बना खुला सेफ्टी टैंक नगर पालिका की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है। टैंक खुला होने की वजह से आए दिन आवारा मवेशी इसमें गिर रहे हैं और घंटों तक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। ताजा मामला आज सुबह का है, जब एक बेल अचानक खुले सेफ्टी टैंक में गिर गया। बेल के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।