देवघर: शिवगंगा तट स्थित फूलचंद कीर्त्तन बैठकी में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के द्वारा लगा निशुल्क के स्वास्थ्य जांच शिविर
पण्डा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में शिवगंगा तट स्थित फूलचांद कीर्त्तन बैठकी में मेदांता हॉस्पिटल, गुरूग्राम के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर दिनांक 26 जून एवं 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया गया । इस दो दिन के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बल्ड सुगर जांच, बल्ड प्रेशर जांच, ईसीजी जांच, बीएमडी जांच, पीएफटी जांच कुल 261 ने कराया।