टोंक: दूनी नगर पालिका क्षेत्र कृष्णा कॉलोनी में पानी भरने से परेशान महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
Tonk, Tonk | Jun 24, 2025 जिले के दूनी नगर पालिका क्षेत्र कृष्णा कॉलोनी में पानी भरने से परेशान महिलाओं ने मंगलवार को कॉलोनी के पास दूनी सरोली सड़क पर पत्थर डालकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले वासियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर दूनी थाना पुलिस ने पहुंच लोगों से समझाइए कर जाम खुलवाया।