टोंक: बीसलपुर बांध के करीब ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान महापंचायत का धरना रात भर जारी
Tonk, Tonk | Jun 24, 2025 टोंक किसान महापंचायत युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने बताया कि बीसलपुर गांव के ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया गया था। जो रात्रि में भी जारी रहा। इस मौके किसान महापंचायत प्रदेश मंत्री रतन खोखर ,जिला अध्यक्ष गोपीलाल जाट, उपाध्यक्ष श्री राम डोडवाड़ी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।