कहरा: जलई थाना क्षेत्र के तेलवा गांव में युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत, ग्रामीणों ने परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
Kahara, Saharsa | Nov 21, 2024 जलई थाना क्षेत्र के तेलवा गांव वार्ड 10 मे 1 युवक की संदिग्ध स्थिति मे मौत हो गई। मौत के बाद परिवारवालों ने उस युवक के शव को दाहसंस्कार के लिए ले जा रहा था कि ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस दाहसंस्कार के स्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल भेज जांच मे जुट गई है मृतक युवक का नाम मनीष कुमार है।