दनियावां: एक साल पहले घर से लापता हुई युवती को एक अन्य युवती के साथ दनियावां पुलिस ने बंगाल से किया बरामद।
Daniawan, Patna | Jun 28, 2026 दनियावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव से 1 वर्ष पहले लापता हुई एक युवती को एक अन्य युवती के साथ बंगाल से बरामद कर लिया है। दूसरी युवती गोपालगंज इलाके के रहने वाली है। पुलिस ने दोनों युवती को पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चंपा बाग स्थित एक घर से बरामद किया है। दोनों युवती को किसी युवक के द्वारा बहला फुसलाकर बंगाल ले जाया गया था।