बेंगाबाद: जनता दरबार में डीसी रामनिवास यादव ने 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और दिए निर्देश।
समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को 11 बजे आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों के निष्पादन का निर्देश दिया।