शेखपुरा: खांडपर से पहाड़ की चोटी पर निर्माण कार्य में मानकों का ध्यान न देने पर कार्यपालक पदाधिकारी से हस्तक्षेप की लगाई गई गुहार
शेखपुरा नगर क्षेत्र के खांडपर से पहाड़ की चोटी पर सड़क के निर्माण कार्य में मानकों का ध्यान नहीं दिए जाने को लेकर नगर वासियों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। नागरिकों ने बताया कि पहाड़ी स्थित संतोषी माता के मंदिर तक जाने के लिए सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिससे कि पर्यटक अपने वाहन से भी आ जा सकेंगे।