शेखपुरा: जयरामपुर एवं सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने सार्वजनिक महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर किया फ्लैग मार्च
आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को निष्पक्ष, भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक शेखपुरा के निर्देशानुसार जयरामपुर एवं सिरारी थाना पुलिस एवं BSF के जवान के साथ संयुक्त रूप से संवेदनशील एवं सार्वजनिक महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर फ्लैग मार्च कर एरिया डॉमिनेशन किया गया। इस क्रम में फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु विधिवत छापामारी भी की गई