परबत्ता: गुजरात हादसे में मृत प्रवासी मजदूर रुपेश का शव पहुंचते ही तेलिया बथान गांव में पसरा मातम
परबत्ता थाना क्षेत्र के कोलवारा पंचायत अंतर्गत तेलिया बथान गांव में गुरुवार की शाम छह बजे उस समय गहरा मातम पसर गया, जब गुजरात में हादसे का शिकार हुए 24 वर्षीय मजदूर रुपेश कुमार का शव एम्बुलेंस से उसके पैतृक गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान तेलिया बथान निवासी घुघली मंडल