रामसनेही घाट: भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर मोहम्मदपुर उपाध्याय गांव के पास डंपर और कार में टक्कर, दो लोग घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
भिटरिया हैदरगढ़ मार्ग पर मोहम्मदपुर उपाध्याय गांव के पास कार और डंपर में हुई आमने-सामने की टक्कर। एक महिला और कार सवार हुआ घायल। घटना आज शनिवार की दोपहर करीब 1:00 की है।अयोध्या दर्शन नगर निवासी मनीष पुत्र महेश अपनी कार से हैदरगढ़ की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई।कार में सवार मंजू को भी चोटें आई हैं। मनीष को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।