गिरिडीह: सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया
सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को 5 बजे भण्डारीडीह रोड स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से विशेष यातायात जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया। रैली की शुरुआत जिला नियंत्रण कक्ष से हुई, जिसमें सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव समेत कई पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और जवान शामिल हुए।