हरदोई: पेट्रोल का शतक, डीजल नजदीक पहुंचा,हरदोई में पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे और डीजल 95 रुपये 51 पैसे हुआ
Hardoi, Hardoi | May 25, 2026 सोमवार सुबह पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे और डीजल 2 रुपये 71 पैसे महंगा होने से शहर में पेट्रोल ने 102 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि डीजल भी तेजी से शतक की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में हरदोई में पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।