बूंदी: बस स्टैंड पर युवाओं की रात्रि चौपाल लगाकर राहगीरों को पढाया मतदान जागरूकता का पाठ
Bundi, Bundi | Apr 23, 2024 मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत इलेक्शन आइकॉन ने रोडवेज बस स्टैंड पर रात्रि चौपाल लगाई गई। चौपाल में शामिल युवाओं को "मेरा वोट मेरा अधिकार यह न होने पाए बेकार" विषय पर परिचर्चा से जोड़ा गया। सेल्फी प्वाइंट से राहगीरों को मतदान हेतु जागृत किया गया। मतदाता जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।