बूंदी: काश्तकारों को समय पर मिले जिंसों का भुगतान - जिला कलक्टर
Bundi, Bundi | Apr 22, 2024 रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर काश्तकारों से गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें खरीद व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को खरीद केन्द्रों पर किसानों की सुविधा की दृष्टिगत सभी माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें के निर्देश दिए गए।