बूंदी: कोटा संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया की मतदाताओं से अपील
Bundi, Bundi | Apr 22, 2024 कोटा संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया ने 26 अप्रेल को होने वाले लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं से मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। राजोरिया ने कहा कि मतदाता अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझते हुए मतदान केन्द्रों पर आएं और मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अतुल्य योगदान दें।