चूरू जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मोहनलाल जालान मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी का फाइनल बुधवार को खेला गया। मुकाबले में बगड़ क्रिकेट एकेडमी झुंझुनूं ने नारायणा क्रिकेट एकेडमी जयपुर को हराकर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। नारायणा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए।