मधेपुरा: संतोष कुमार सौरभ बने कांग्रेस के मधेपुरा ज़िला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
मधेपुरा में कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष घैलाढ़ निवासी संतोष कुमार सौरभ को कांग्रेस का नया बनाया गया है। 49 वर्षीय संतोष कुमार सौरभ वैश्य समाज से आते हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वे घैलाढ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष और पार्टी के ओबीसी विंग के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।