मैहर: घंटाघर चौराहे पर दो बैलों का तांडव,जिस वजह से काफी देर तक लगा जाम, यातायात रहा प्रभावित
मैहर। शहर के व्यस्त घंटाघर चौराहे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो बैल आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चली जोरदार लड़ाई के कारण पूरे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। अचानक बैलों के उग्र होने से राहगीरों और वाहन चालकों में दहशत मे रहे और कई वाहनों को हुआ नुकसान।