अनूपपुर: पसान नगर पालिका क्षेत्र, जमुना-भालूमाड़ा और आसपास के दर्जनों गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान
पसान नगर पालिका क्षेत्र, जमुना-भालूमाड़ा और आसपास के दर्जनों गांवों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मौसम में हल्का बदलाव होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे घरेलू कामकाज, व्यापार और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कहना है कि परेशानी होती है ।