गाजीपुर जिले के जमानिया कस्बा बाजार के उत्तर वाहिनी मां गंगा के पावन तट पर स्थित ऐतिहासिक बलुआ घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ बुधवार को विधिवत भूमि पूजन के साथ किया गया। आदर्श नगर पालिका जमानिया के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की।