बेरमो: करगली ऑफिसर क्लब में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन एवं विस्थापितों के बीच हुई बैठक
Bermo, Bokaro | Jan 25, 2024 सीसीएल बीएंडके प्रबंधन एवं विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के बीच बैठक आयोजित हुई। इस दौरान 26 सूत्रीय मांग को लेकर हुई वार्ता असफल रही, किसी भी मांग पर प्रबंधन का रुख़ सकारात्मक नहीं रहा । सभी बिंदुओं पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। बता दें कि विस्थापितों की ओर से दो एकड़ सत्यापन सम्बंधित कागजात कारो परियोजना, ख़ास परियोजना में आवेदन के साथ जमा किया गया है।