बेरमो: ढोरी में WIPS संस्था के द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यशाला का किया गया आयोजन, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
Bermo, Bokaro | Jan 25, 2024 फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत ढोरी में WIPS के तत्वाधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ढोरी क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ श्वेता शरण, चिकित्सा अधिकारी केंद्रीय अस्पताल ढोरी में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों के बारे में बताया और समझाया गया।