बेरमो: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में 24 घंटे का रामचरितमानस पाठ हुआ शुरू
Bermo, Bokaro | Jan 22, 2024 अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर फुसरो के ढोरी स्टाफ क्वार्टर में बेरमो विधायक कुमार जय मंगल के सौजन्य से दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत संपूर्ण रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आज भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने बताया कि हम सनातनी के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम आदर्श हैं।