टीवी धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी ने शुक्रवार 1 बजे के लगभग महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दिलीप जोशी का पारंपरिक स्वागत और सम्मान किया गया।