गोपालपुर: हारना चौक के पास जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, दुर्घटना की बढ़ी आशंका
नवगछिय के मकनपुर चौक से नवगछिया जाने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। खासकर हारना चौक के पास सड़क पर बने गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बाइक और साइकिल सवारों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है, जबकि बारिश के बाद गड्ढों में पानी