नरपतगंज: नरपतगंज व पिथौरा में विधायक की मौजूदगी में निकाली गई तिरंगा यात्रा
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नरपतगंज कोसी कॉलोनी प्रांगण व पिथौरा से बुधवार को विधायक जयप्रकाश यादव की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिस मौके पर पूर्व विधायक देवयंती यादव , मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मंडल , जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा नेता विजय यादव , धीरेंद्र यादव, नागेश्वर यादव , नगर अध्यक्ष राजीव कुमार साहनी आदि मौजूद रहे।