घाटोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेनावासा ग्राम पंचायत के सरपंच गणपत कटारा पर शनिवार दोपहर में जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया। रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले घायल सरपंच को हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वही घाटोल थाने में सरपंच गणपत कटारा द्वारा कार सवार दो जनों के खिलाफ रिपोर्ट जान से मारने का आरोप लगाते हुवे रिपोर्ट दी हे।