अन्ता: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का पलायथा में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
Antah, Baran | Oct 31, 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को बारां जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पलायथा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार सांसद दुष्यंत सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिकरवार की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।