औरैया: खानपुर चौराहे पर बैक करते समय अनियंत्रित होकर नाले में गिरी वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान, खुले नाले दे रहे हादसों को दावत
शहर के खानपुर चौराहे के पास बुधवार देर शाम हाईवे की सर्विस रोड के किनारे एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी। गनीमत यह रही कि वैन के गिरते समय चालक ने कूद कर जान बचा ली। हादसा बुधवार देर शाम का है। वैन चालक अपनी गाड़ी को सर्विस रोड पर बैक कर रहा था। अंधेरा होने और नाले के खुले होने के कारण चालक को गहराई का अंदाजा नहीं लगा और गाड़ी का पिछला ह