गोगरी: चैधा बन्नी में रामधुनी यज्ञ को लेकर भक्तिमय बना हुआ है माहौल, चौथम प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह ने किया उद्घाटन
Gogri, Khagaria | Jun 26, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत चैधा बन्नी गांव में ग्रामीणों के सहयोग से रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ में नेपाल की महिला मंडली समेत सात मंडली भाग ले रही है। यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे तक यज्ञ को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। इससे पहले रामधुनी यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली है।