कोंच: मैट्रिक परिणाम: कोंच प्रखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनंद प्रखंड टॉपर बने
Konch, Gaya | Mar 30, 2026 मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कोंच प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दौरमा निवासी हरेंद्र रजक के पुत्र अभिनन्द राज ने 468 अंक प्राप्त कर प्रखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। वह उत्क्रमित हाई स्कूल, अंगरा के छात्र हैं। वहीं ग्राम सिमरहुआ निवासी किसान राम ध्यान यादव के पुत्र सौरव कुमार ने 467 अंक लाया