बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के करमपुर चौधरी में मामूली बात पर दबंगों ने महिला को जमकर पीटा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र करमपुर चौधरी में दबंगों द्वारा एक महिला को जमकर पीटा गया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।