मेदिनीनगर (डालटनगंज): सदर प्रखंड क्षेत्र में बकरीद पर्व अकीदत के साथ मनाया गया, मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिदों में अदा की नमाज
मेदिनीनगर सदर प्रखंड समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरूवार को बकरीद पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाया गया। बकरीद को लेकर अकीदत के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की। जामा मस्जिद तेलियाबांध, भीमगाड़ा, कौड़िया मस्जिद, भुसही मस्जिद, पोखराहा मस्जिद, सरजा मस्जिद समेत कई मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। पर्व को लेकर लोग मस्जिदों में सुबह से ही जुटने