दुधि: रामनगर में स्पीड ब्रेकर के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कुछ दूर जा गिरी, बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार रात करीब 10 बजे एक भयावह सड़क हादसा हो गया।बघाडू से डुमरडीहा लौट रहे तेज रफ्तार बाइक सवार 45 वर्षीय उमाशंकर पुत्र सीताराम निवासी डुमरडीहा की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर क्रासिंग पार करते हुए करीब 100 मीटर दूर जा गिरी।