होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी,पुलिस बल रहा तैनात
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर बुधवार को सुबह करीब 6 बजे से गुरुपूर्णिमा के अवसर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में पवित्र डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए घाट पर पुलिस बल तैनात रहा।