देहरादून: ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में ली विभागीय बैठक, दिए निर्देश
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय,देहरादून में 24 फरवरी को देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई।