सतना, मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुरूप जिले में रविवार को तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर नुकसान भी हुआ। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ कच्चे और कमजोर मकानों के टीन शेड एवं टप्पर उड़ गए, कुछ परिवारों को नुक्सान होना बताया गया हैं।